न आना तुम...
दिल कि गहराइयों मे रखा है छुपाके, बात बनके होंठों पे न आना तुम.
खूबसूरत ख़्वाब सा रखा है सजाके, मेरी आँखों से न छलक जाना तुम.
जब होती हूँ तनहा, तो बहुत याद आते हो.
कभी आँसू, कभी चेहरे पे मुस्कान ले आते हो.
कभी सामने न आना, मेरे टूटे दिल को तोड़ के न जाना,
बस ये दूरी का रिश्ता निभाना तुम.
यूँही ख़याल बनके, ख़यालों में आना तुम.
ये इल्तिजा है, फिर लौट के न आना तुम.
-आफरीन शेख़/@AfrinNazms

