चंद जुगनुओं से रौशन है मेरा जँहा
तू क्या मुझसे चाँद तारे माँगता है
मैं खुद किरायेदार हूँ इस जिस्म में
तू क्या मुझसे मुक्कमल जहाँ माँगता है
हम तो खुद जिये गैरो के सहारे
तू क्या मुझसे साँसे माँगता है
मैं तो खुश हूँ दिखावे के लिये
तू क्या मुझसे हँसी माँगता है
सीने में है उनसे जुदाई का दर्द
तू क्या मुझसे दवा माँगता है