पंछियो को आसमान में उड़ने तो दो मुझे थोड़ा इस ज़िंदगी से लड़ने तो दो मिल जाये सिकश्त तो कोई गिला नही मुझे गिरकर फिर से खड़ा होने तो दो मेरे अन्दर कई रावण है मार दूँगा मुझे एक राम सा बड़ा होने तो दो मरा हूँ जिंदा हो जाऊँगा फिर से मैं मेरी आँखों में कुछ ख़ाब पलने तो दो सीने में आसाओ का गुबार है मेरे मुझपर कठनाइयों की बिजली गिरने तो दो कौन कहता है ज़मी पर तिलस्म नही होता नन्हे ख़यालो को तुम खिलने तो दो