ये मुलाकात एक बहाना है
प्यार का सिलसिला पुराना है
धड़कनें धड़कनों में खो जाएँ
दिल को दिल के करीब लाना है
तुम जब भी देखो खुद को आईने में
मुझे तुम्हारा अक्स बन जाना है
हो जब भी तुम थोड़ी भी उदास कही
मुझे मुस्कान बन तुम्हारे लबो पे आना है
जब तुम गुनगुनाओ कोई गीत तन्हाई में
मुझे मधुर संगीत बनकर उसे सजाना है
जब भी तुम गुज़रो फूलो के बीच से
मुझे खुशबू बनकर तुम्हारी साँसों में समाना है
और जब तुम अपने बाल सूखा रही होगी
मुझे पानी की बूंदें बन तुम्हारे बदन को भिगाना है
जब तुम चाँदनी सी चमक रही हो आंगन में
मुझे चाँद बनकर तुममे समा जाना है
तुमसे गले लगकर बहुत रोना है
मुझे सहरा को नदी बनाना है
