इश्क़ कभी रौनक-ए-बाज़ार में तन्हाई है तो कही तन्हाई में दिल का सुकूँ है कभी ज़िन्दगी भर का काम है तो कभी करता सिर्फ बदनाम है इश्क़ कभी ख़ुदा की इबादत है तो कभी करता हिफाज़त है कभी नफ़ा तो कभी नुकसान है पर जीता इसको हर इंसान है इश्क़ कभी बिन बादल बरसात है तो कभी पड़ा रेत-ए-खैरात है कभी मंदिर की घंटी है तो कभी सुबह की आज़ान है इश्क़ कभी सबके हिस्से में है तो कभी मशहूर चंद किस्से में है कभी ग़ालिब, कभी फ़रहाद में है ज़िन्दगी की हर बूँद-ए-प्यास में है इश्क़ कभी तन्हा जीता नही है ये सभी को ठगता है किसी शक़्ल या अक़्ल का हो ये सभी को अपने मे रंगता है