होली के इन गीतों में बदली हुई रीतियों में समाज की कुरीतियों में कुछ नया रंग मिला दे   सोये पड़े खाबो में मन के उजालो में उलझे सवालो में कुछ नया रंग मिला दे   भागती ज़िंदगी में अंदर की गंदगी में ख़ुदा की बंदिगी में

कुछ नया रंग मिला दे

  और जो नया रंग हो वो मस्त मलंग हो देख कर सब दंग हो मन मे सबके उमंग हो   मन में कोई मलाल न रहे ख़ुशी और धमाल रहे अबके रंग सबपे चढ़े आनंद और उल्लास से सब आगे बड़े