मस्ज़िद की बात हो न शिवालो की बात हो

भूख से मरते इंसानों के निवालो की बात हो,


रहम करो कुछ मुफलिसों की अँधेरी बस्ती पे

अब तो घनघोर अँधेरो में उजालो की बात हो,


अब तक मिले है महज़ फ़रेब ही जिनको

अब तो उनको हक़ मिले सवालो की बात हो..!!