बेलौस प्यार कहाँ करते है लोग....



रूबरू हो कर भी इस ज़माने में

हम पे ऐतबार कहाँ करते है लोग,


मतलबपरस्तो की इस दुनियाँ में

बेलौस प्यार कहाँ करते है लोग,


मसलहतन और खुदगर्ज़ी ना हो

शामिल तो याद कहाँ करते है लोग,


खाने में नमक की हो जैसे ज़रूरत

वैसे ही यहाँ इस्तेमाल करते है लोग..!!