बद्दुआ ए माँ भी कभी टाली नहीं जाती....



अगर माँ की दुआ कभी खाली नहीं जाती

तो बद्दुआ ए माँ भी कभी टाली नहीं जाती,


बर्तन माँज कर मेहनत मज़दूरी कर के भी

एक माँ तो तीन चार बेटो को पाल लेती है,


परन्तु अफ़सोस तो तब होता है दोस्तों

जब चार चार बेटो से एक माँ पाली नहीं जाती,


ख़ुद की औलादे तो संभल जाती है इनसे

मगर जन्म देने वाली माएँ संभाली नहीं जाती..!!


::नवाबज़ादा