मेरे हर लम्हें के साथ तेरा एहसास जुड़ा है,
तेरे हर हसीन पलों से मेरा ख़्वाब जुड़ा है,
मेरे आंचल के संग तेरा प्यार जुड़ा है,
मैं तूझसे हुं इससे मेरा सम्मान जुड़ा है,
तेरे नाम के सिंदूर से मेरा मांग जुड़ा है,
तू मेरा सुहाग और तुझसे मेरा नाम जुड़ा है,
उन काले मोतियों से मेरा मान जुड़ा है,
तेरे हर लम्हें के साथ मेरा साथ जुड़ा है,
तेरे आंगन की तुलसी से मेरा भाग्य जुड़ा है,
मेरी मांग भरने से तेरा - मेरा संसार जुड़ा है...

