हर रिश्ता मुझे चुभने लगा है
वक्त ने जो आईना दिखाया है
सबका असली चेहरा नज़र आया है
अब क्या करें खत्म करें खुद को
या उठें और लड़ें खुद से
ये वक्त भी बीत ही जाएगा
आज वक्त रिश्तों का है
कभी मेरा भी वक्त आएगा
मुझको तनहा करके
सबने मिलके जश्न मनाया है
तड़पेगा हर वो रिश्ता
जिन्होंने मुझे रुलाया है
देखो कभी देखा है
एक ज़िंदा तन मन को मरते हुए
हां मर गई वो पुरानी शख्शियत
अब जो दिख रही है उसने नया रूप पाया है
रोना नहीं आता इसे अब रिश्तों पर
जिसने जन्म लिया है वो बिना दिल के आया है...