बस कुछ लोगों की तो जान गई है
हिंदू मरे है ये नारा लग रहा है
मगर मुसलमानी आतंकियों द्वारा
मुसलमानों की भी जान ली गई है
और ये कहां नई बात है
इससे भी पहले तो कई जाने गई है
कभी पूरी मानवजाति को कुचला गया है
कभी भक्तों पर गोलियां चलाई गई है
बड़ा आसान हो चला है अब जान लेना
और भी कई बातें है क्या सभी तुम्हें बताई गई है
पुलवामा की आग ठंडी हो गई थी
शायद इसलिए नई चिताएं जलाई गई है
अब भी वक्त है संभल जाओ भारतीयों
घर में आग लगी है या लगाई गई है
एक रहेंगे तो बच पाएंगे
इसलिए एकता में बल है ये कहावत बनाई गईहै