आंखो में बसते हो आप

महावीर हनुमान

कर दो कृपा हे प्रभो !

हे महावीर भगवान ।


आपने कालनैनी को मारा

क्रुद्ध शनि का तेज बिगड़ा

भीम रूप धरि असुर संहारा

विकट रूप धरि लंका जलाया ।


मेरी भी मनोकामना पूरण

कर दो त्राहिमाम!

कर दो कृपा हे प्रभो !

हे महावीर भगवान ।


जगमग कर दो मेरा जीवन

राहु का तेज हरो

दिव्य ज्योति से खुशियों का

आंसू मुझमें भर दो ।


खोया हूं बस आप में

दुख से हूं परेशान

कर दो कृपा हे प्रभो!

हे महावीर भगवान।


स्वरचित एवं मौलिक

कवि नवेंदु कुमार वर्मा

गया (बिहार)