आ जा करीब,
तुझे देख लूं हमनसीब।
क्या पता कल फिर मिलन का
हो न नसीब?
ये घड़ी और हसीन रात,
हो रहे खुशियों के बरसात,
तुझ से गले मिला कर हम
रखे फिर से जीवन के की नीव।
उस जीवन की बात न कर,
अभी इस प्यार मे ही मर,
उस जन्म में भटक सकते हैं
पर इस जन्म में ना तू डर।
वो तो है रब के हवाले,
हमसे कुछ ना होने वाले,
फिर क्यों हम संशय में रहें?
आ जा बाहों में खुशनसीब।
स्वरचित , मौलिक
नवेंदु कुमार वर्मा
गया बिहार

