मांँ शारदे करुण नयन से

मेरा जीवन उद्धार करो

मुझ पर दया करो माता

मेरा जीवन आभार करो ।


मैं मूढ़ ,मासूम जिसमे

है न साक्षरता का वास

और कितने भटकूंगा दर–दर

आपका अन्तिम है आश


अपनी दिव्य ज्योति से माता

मेरा खुशियां साकार करो

मां शारदे करुण नयन से

मेरा जीवन उद्धार करो ।


कालिदास को आपने उद्धारा

दिया ज्ञान का भार

धन्य हुआ उनका जीवन

करुणा से जीता संसार ।


मुझे भी वैसा ज्ञान दो माता

मेरा जगमग संसार करो

माँ शारदे करुण नयन से

मेरा जीवन उद्धार करो ।


स्वरचित एवम मौलिक

नवेंदु कुमार वर्मा

गया (बिहार )

Pin –824205