"कोरोना का असर"


अब लोग शहर के घरों पर ताले लगाने वाले है,

मैंने सुना है सब फिर से अपने गांव जाने वाले है।।


वो शहर वाले कहा करते थे क्या रखा है इन गांवों में,

देख कुदरत का करिश्मा, वो सारे गांव लौटने वाले है।।


अर्सो से सुने पड़े थे जो गांव के घर सारे,

लगता है अब इनके ताले खुलने वाले है।।


तक रही थी ना जाने कब से पेड़ो की टहनियां,

देखना इस सावन में फिर से झूले लगने वाले है।।


टूट चूके थे सारे रिश्ते, बिखर चुके थे सारे कुटुम्ब,

चली है अब ऐसी हवा, सब के सब जुड़ने वाले है।।


क्या रिश्ता ? क्या दोस्ती ? कौन दोस्त ? सब भूल चुके थे,

देखना बहुत जल्द बचपन के सारे यार मिलने वाले है।।


भाग रहे है सब दौलत के पीछे, भूल चूके थे जिना कैसे,

काट रहे थे दिन अब तक, अब सारे जिंदगी जीने वाले है।।


- नवीन वया ✍️