- सफलता -
सागर की गहराई आंक ले,
पर्वत की ऊंचाई भांप ले,,
ध्येय को आंखों में बसाकर,
मंजिल का रास्ता नाप ले,,
सफलता को समय पर छोड़,
खुद को बस इंतजार से जोड़,,
घनघोर बादल घिरे है सिर पर,
आशाओं का दीपक मन पर,,
रात है ठंडी ओस के जैसी,
दिन का उजाला बसंत पर,,
हार अब जीत में बदलेगी,
हर राह आसान होगी,,
सोची थी जो हर बात,
हर बात वो पूरी होगी,
अंधेरी होती रात में रोशनी की चमक होगी,
निकलेगा सूरज तो रोशनी की महक होगी,,


