अपनी गति से चलता जा's image
103K

अपनी गति से चलता जा

अपनी गति से चलता जा,

तूं अपनी गति से चलता जा।

गिरगिट जैसी दुनिया में,

बस थोड़ा रंग बदलता जा।


अपनी गति से चलता जा,

तूं अपनी गति से चलता जा।


राह के थोड़े अवरोधों से,

थोड़ा थोड़ा संभलता जा ।

दुनिया को प्रदीप्त करने को,

बस थोड़ा सा जलता जा ।


अपनी गति से चलता जा,

तूं अपनी गति से चलता जा।


अपने लक्ष्य के खातिर,

तूं बस थोड़ा सा मचलता जा।

त्याग तपस्या सिर माथे रख,

अल्हड़ पन को छलता जा।


अपनी गति से चलता जा,

तूं अपनी गति से चलता जा।


तम के बादल की श्रष्टि में,

एक किरण बन पलता जा।

रे मानुष! इस अन्धकार में,

सूर्य के जैसे ढलता जा।


अपनी गति से चलता जा,

तूं अपनी गति से चलता जा।


पुष्प सलोना

Read More! Earn More! Learn More!