वह मां ही है जिन्होंने तुम्हें धरती पर लाया है,

वह मां ही है जिन्होंने तुम्हें बोलना सिखाया है।


वह मां ही है जो तुम्हें तुम्हारे बचपन में नहलाती थी,

वह मां ही है जो जब तुम रूठे तो तुमको मनाती थी।


वह मां ही है जिन्होंने तुम्हें अंजुलि पकड़ चलना सिखाया है,

वह मां ही है जिन्होंने तुम्हें प्रेम से रहना सिखाया है।


वह मां ही है जो कौशल्या बनी श्रीराम को गोद में खिलाती है,

वह मां ही है जो यशोदा बन कान्हा को माखन खिलाती है।


वह मां ही है जो हर विपदा में तुम्हें संयम बंधाती हैं,

कैसे खाना ,कैसे रहना, कैसे जीना, सिखाती है।


वह मां ही है जो अंजनी बन वीर हनुमत को लाड़ लड़ाती हैं,

वह मां ही है जो देवकी बन मधुसूदन को धरती पर लाती है।


वह मां ही थी जिसने वीर भगत सिंह को धरती पर लाया था,

जिसने 23 वर्ष की आयु में ही मां भारती का ऋण चुकाया था।


वह मां ही थी जिसने वीर चंद्रशेखर को धरती पर लाया था,

जिसने निज को मार गोली राष्ट्रप्रेम सिखलाया था।


जब तक चक्र चले समय का तब तक धर्म की विजय हो, जब तक है ताप उस सूर्य में तब तक हे मां! तुम्हारी जय हो।।

           - "नटखट कवि शुक्ला जी"