ज़िन्दगी तुझ से अब क्या गिला करें
तूने तो अपनी बारगाह में पनाह दी है

ये बात और है के हमारे ही करम ने
हंसी से ज्यादा आह और कराह दी है

संबल हौसलों का भी तुझी मिला है
जिसने मुश्क़िल घड़ी में नई राह दी है

जिस मुआसरे ने खरी-खोटी सुनाई
उसी मुआसरे ने फिर वाह -वाह दी है

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر