अब तो खुद को वक़्त दिया करो इस के बाद आपके पास वक़्त नहीं होगा,
खुद के अलावा खुद के बाद औरकिसी अहबाब के पास वक़्त नहीं होगा !
मानाके बहुत वक़्त दिया आपने दुनियादारी के सबक सिखाने में औलाद को,
एक वक़्त के बाद आपके लिए आपकी औलाद के पास वक़्त नहीं होगा !
एन आर कस्वाँ