बुरे दिन बीतेंगे और अच्छे दिन आएंगे
इसी उम्मीद में हम इक दिन गुज़र जाएंगे
मालूम है दर-हक़ीक़त हमको हयात की
जमाने के ठेकेदार हमें क्या खाक बताएंगे
देखेहैं रंगे-क़ायनात बिखरते आस्मानों में
क़ौस-ए-कज़ह फ़लकपे हमें क्या दिखाएंगे
खुदके किरदार की फ़िक्र हैनहीं मग़र बशर
औरोंके अख़लाक़ पर कीचड़ उछाले जाएंगे
क़िस्मत पर ना - उम्मीदी के बादल छायेंगे
मशक़्क़त होगी नहीं वक़्त को बुरा बताएंगे
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

