*वालदैन का इम्तिहान*


नाकामयाब संतान होती है,

वालदैनका इम्तिहान होती है।


मां - बाप की नींद उड़ाकर ,

चादर तान संतान सोती है।


क़िस्मत को कोसती है अक़्सर

मुसलसल मुक़द्दर को रोती है।


काम - धाम में क्या रखा है,

विरासत तो उन की बपोती है।


आलम-ए-बेखुदी में बेख़बर

व्यर्थ अपना जीवन खोती है।


माना कि लाइलाज मर्ज की

दुआ आख़री शिफ़ा होती है।


क्या कहिए क्या करिए बशर

दवा से बढ़ कर दुआ होती है।।


@*बशर*