हिस्से में जिस के हमसफ़र नहीं आता
उसका कभी मुकामे-सफ़र नहीं आता
बंजारों की बस्तियों का क्या ठिकाना
बे-घरों का कभी कहीं घर नहीं आता
कितने मरहले आतेहैं मंज़िल से पहले
रूकना उन को कहीं मग़र नहीं आता
ठहर जाता है काफ़िला बीच रास्ते में
जबतक हबीब उन्हें नज़र नहीं आता
आखिर हो भी क्यूं वक़्त मुंतज़िर तेरा
तूभीतो कहीं वक़्त पे बशर नहीं आता
#बशर

