तबीब करने लगे शिफ़ा वबा से पहले

दवाएं करती नहीं असर दुआसे पहले!

ज़हमत आगाज़ -ए-वफ़ा कौन उठाए

बू-ए-जफ़ा आने लगीहै वफ़ा से पहले!

भरोसे पर यक़ीन करने से गुरेज हुआ

कोसने लगे हैं वफ़ा को जफ़ा से पहले!

बारिशों को रही नहीं ख़बर बादलों की

ख़बर आंधियों की आई हवा से पहले!

गुम मौसमों से रहतेहैं बेख़बर अक़्सर

पर हवाएं पहुंच जातीहैं सबा से पहले!

नीम हक़ीम अब न कहो ख़तरा ए जां

हो गए लोग खुदा बशर खुदा से पहले!

डॉ.एन.आर.कस्वाँ "बशर"८/११/२३