ग़लत को और ग़लत होने से
बचाने के लिए अभी भी वक़्त है!
बद को बद-तरीन होने से
बचाने के लिए अभी भी वक़्त है!
हैवानियत छोड़के इन्सानियत
अपनाने के लिए अभीभी वक़्त है!
बहकते ज़माने से ज़माने को
बचाने के लिए अभी भी वक़्त है!
जमीं से इन्सान के उखड़े पा
जमाने के लिए अभी भी वक़्त है!
सुकूने वक़्त को बुरे वक़्त से
बचाने के लिए अभी भी वक़्त है!!
#बशर

