बरसी करे हुए जमाना हुआ
हमको मरे हुए जमाना हुआ
ठंडी हो गई राख चिता की
मटकी भरे हुए जमाना हुआ
जिस ठौर पल कर बड़े हुए
उस से परे हुए जमाना हुआ
रजा से उस की क़ज़ा आई
जीनेसे डरेहुए जमाना हुआ
सफ़र - ए - हयात से अपनी
किनारा करेहुए जमाना हुआ
- डॉ.एन.आर.कस्वाँ #बशर

