ना बचपन ना जवानी ना पीरी केलिए
हदे हयात हमारी वक़्त आख़िरी केलिए
सफ़र है नाम मुसलसल चलते रहने का
मरहलों पे रुकती नहीं उम्र किसी केलिए
हर मोड़ से गुज़र जाना है मुक़द्दर हमारा
सफ़र करना ज़रूरी है येह सभी केलिए
ज़िंदगी को बोझ समझकर न होगा सफ़र
नसीहत इतनी ही काफ़ी है सभी केलिए
© डॉ.एन.आर. कस्वाँ 'बशर' bashar بشر
