दिले ए उम्मीद तोड़ देते हैं

सहारा  दे के  छोड़  देते हैं

ना मकाम न मरहला कोई 

सहरा में लाके छोड़ देते हैं

रहबर हबीब ओ हमसफ़र

अपना बनाके छोड़ देते हैं

बातें सब्जबाग की सुनाके

सपने दिखाके छोड़ देते हैं

दर्द- ए - दिल से खेल कर 

दिल बहलाके छोड़ देते हैं

राह-ए -हयात में दोराहे पे

वोह पहुँचाके छोड़ देते हैं

डॉ.एन.आर.कस्वाँ #बशर