न दस्तक न आहट न पुकार न सदा है कोई
दूरतलक पसरा हुआसा इक हन्नाटा है कोई

न दोस्ती ना रिश्ता न वास्ता ना वफ़ा है कोई
येह इक अजीब-सी रक़ाबत है जफा है कोई

कोई गुस्ताख़ी हुई हमसे या हुई खता है कोई
हम को नहीं मालूम क्यूँ हम से ख़फा है कोई

दिले-नादाँ की सरायमें मुसाफ़िर रुका है कोई
नहींपता अजनबीसे नुकसान के नफा है कोई

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر