मुझे लगा के चला ही नहीं
वक़्त गुज़र गया रुकाही नहीं!१
अरसा हुआ चलते - चलते
और मंज़िल का पता ही नहीं!२
कहाँ जाओगे हमें छोड़कर
किसी ने हम को पूछा ही नहीं!३
सभीतो अजीज थे मुझे, मैं
अजीज किसीको लगाही नहीं!४
बहुत दूर आकर पता चला
कि नज़दीक कोई था ही नहीं!५
© dr. n. r. kaswan 'bashar' بَشَر

