तालतलैया अहसासों के सूख जाते हैं धूप में,
न शबनम होती है न आंसू होते हैं न ये चश्म-ए-नम होते हैं!
जाने सबरंग जीवनमें कब कैसे बदरंग होते हैं,
हयात-ए-मुस्त'आर में ना जाने कितने पेच-ओ-ख़म होते हैं!
छुपे हुए इक हंसी के पीछे हज़ारों ग़म होते हैं,
रंज-ओ-मलाल-ए-हयात बनावटी हंसीसे कहाँ कम होते हैं!
हम जो दिखा रहे होते हैं वोह हम नहीं होते हैं,
गोया जो हम नहीं दिखा रहे होते हैं अक़्सर वो हम होते हैं!
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

