*मुस्कुराने में क्या जाता है*


अफसोस आदमी को खा जाता है ,

मुस्कुराने में क्या जाता है।

हंसकर बे-सबब बे-वजह शर्माता है,

मुस्कुराने में क्या जाता है।

गमों से बेहिश बे-हिसाब घबराता है,

मुस्कुराने में क्या जाता है।

वक़्त-ए-हिज्रो-वस्ल आता-जाता है,

मुस्कुराने में क्या जाता है।

रहमत-ओ-करम है न करिश्मा कोई,

खुशी से तंगी कौन पाता है।

ग़रीब तुर्बते-गुरबत में जीता मरता,

मुफ़लिसी में आता-जाता है।

गुज़र जानी है बशर रो-धोकर फिर,

मुस्कुराने में क्या जाता है।


©डॉ.एन.आर. कस्वाँ "बशर"

२०/१०/२३/सरी