दीवारें फ़िरक़ापरस्ती की गिराते चलें
किसी भी मज़हब का हो त्योहार मनाते चलें!

तीरगी किसी तरफ़ किसी घर में न रहे
रौशनाई हर-सू फैलाते चलें दीप जलाते चलें!

इन्सानियत को बांटने की सियासत को
वस्लो - मुलाक़ात के इख़्लास से मिटाते चलें!

किस बात के लिए लड़ें -कटें -बटें -मरें
नफरतों का ज़हर हरसू हर-सम्त दफ़नाते चलें!

भाईचारे में है सब की भलाई हर-सूरत
फुर्क़त फ़िराक़ फासले येह दूरियां मिटाते चलें!

गाँव में शहर में हर कहीं किसी दहर में
रौशनज़मीर हों मुहब्बतों के चराग़ जलाते चलें!

@ डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर"