*कोई अपने मां-बाप से बड़ा नहीं हो सकता*
दूसरों के भरोसे पर जीने वाला परजीवी - पराश्रयी
कभी जिंदगी में खुदके पैरों पे खड़ा नहीं हो सकता!
कहे सुने का कभीतो कोई असर होना चाहिए बशर
उम्र - भर कोई इन्सान चिकना घड़ा नहीं हो सकता!
सातों आसमानों की बुलंदियां छूकरभी शख़्स कोई
कभी कहीं अपने मां - बाप से बड़ा नहीं हो सकता!
डॉ.एन.आर. कस्वाँ "बशर"
११/१०/२०२३

