थक गया हूँ चलते चलते रुक जाना चाहता हूँ
चलाथा जहांसे वापस वहीं लौट आना चाहता हूँ

आजमाया बहुत मुझ को अपनों ने अपने लिए
मैं भी किसीको अपनेलिए आजमाना चाहता हूँ

वक़्त के साथ- साथ बदल गया है सब -कुछ
नये दौर में वही पुराना अपना ज़माना चाहता हूँ

बहुतकुछ रखा है यादों में संजोए बहोत दिनोंतक
अब सब -कुछ बेगाना भूल जाना चाहता हूँ

अक़्सर यादों में सताते रहे हैं लोग अपने मुझ को
मै भी अब बशर किसीको याद आना चाहता हूँ

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر