किस सम्त जा रही हैं हांफती हवाएं

ख़ुद हवाओं को नहीं मालूम !

किस -किस ने दी हैं उन को दुआएं

ख़ुद दुआओं को नहीं मालूम !

कौन कम-ज़र्फ़ उजाड़ गया फजाएं

ख़ुद फजाओं को नहीं मालूम !

मौसम पल पल क्यूं बदले है अदाएं

ख़ुद अदाओं को नहीं मालूम !

डॉ.एन.आर. कस्वाँ #बशर