रहते हैं परिंदे भी खुद के बनाए हुए आशियानों में
उम्रे -तमाम हमारी गुज़र गई किराए के मकानों में

चल 'बशर' कि अब किसी और ठौर चल कर रहें
येह दिल यहाँ पर लगता नहीं है पराये ठिकानों में

हम से तो बेहतर हैं पंखेरू शजर पर हैं घर जिनके
मर्जीसे आते जाते हैं भरकर परवाज़ आसमानों में

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر