सैलाब को उफनते हुए देखा है
पानी बे-हिसाब संभलते हुए नहीं देखा!
आबे-दरिया बहते हुए देखा है
किनारों को कहीं मिलते हुए नहीं देखा!

मौसमे-खिजा में जर्दशजर देखा
मुरझाए चमनको खिलतेहुए नहींदेखा!
जान-बूझकर नसीब बिगाड़कर
हालते-नासाज़ संभलते हुए नहीं देखा!

सबा है ज़रूरी लौ के लिए मग़र
तूफां में चरागों को जलतेहुए नहीं देखा!
राहे-बहिश्त के आतुर हैं मुसाफ़िर 
राहे-दोज़ख कारवां चलतेहुए नहीं देखा!

© dr.n.r.kaswan "bashar"