हालात होते हैं बेहतर इन्कलाब के बाद
ज़मीनें ज़रख़ेज़ होती हैं सैलाब के बाद!
दिखाई देते थे मंज़र क्या क्या सोते हुए
नींद खुलती है इन्सां की ख्व़ाब के बाद!
इंतज़ार की इक घड़ी होती है लंबी बड़ी
क़रार आ ही जाता है इज़्तिराब के बाद!
यकसाँ रहते नहीं हैं रोजो-शब हयात में
रुत बदलती है मौसम ए ख़राब के बाद!
एन आर कस्वाँ