*खुद को छलते क्यूं हो*
जिस-सू तुमको जाना ही नहीं
उस तरफ फिर चलते क्यूं हो!
खाक होनेसे गर डर लगता है
किसी से फिर जलते क्यूं हो!
खुद ही जीती बाजी हार कर
हाथों को फिर मलते क्यूं हो!
पेट से अपने है रक़ाबत कैसी
खा कर वापस उगलते क्यूं हो!
जज़्बातों को अपने देकर हवा
पैरों तले फिर मसलते क्यूं हो!
खुद अपने से नाराज़ रह कर
गैरों के आगे मचलते क्यूं हो!
शाद रहो 'बशर' आबाद रहो
खुदही खुद को छलते क्यूं हो!
©️डॉ.एन.आर. कस्वाँ "बशर"

