राहें हयात में जब मुश्क़िल मक़ाम आते हैं
रुकें तो पसीना, चलें तो पांव डगमगाते हैं!

ख़ुशनसीब वे राहें क़िस्मतवाले वे मुसाफ़िर
कि जिन राहों में सदा फूल बिछाये जाते हैं!

इक हम हैं कमबख़्त ऐसे बदक़िस्मत बशर
कि जिधर जाएं कांटे बिछेहुए पाए जाते हैं!

कहा भी नहीं जाता चुप रहा भी नहीं जाता
सुनने को आतुर सब हम कहनेमें शर्माते हैं!
@"बशर"