झूठ कहूँ तो सबकुछ मेरा है
सच कहूँ तो सबकुछ तेरा है!

यहाँ दो दिनका रैन बसेरा है
जग यह जोगी वाला फेरा है!

ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा है
यहाँ पल- दो-पल का डेरा है!

सुख-दुख दिन-रैन बहुतेरा है
आता- जाता शाम- सवेरा है!

मेरा तेरा हम कहें पर हम को
झूठी मोह - माया ने घेरा है!

तेरा है ना यहाँपर कुछ मेरा है
जीवन ये जोगी वाला फेरा है!

© dr. n. r. kaswan 'bashar' بشر ?