सब-कुछ लुटा कर आई तो क्या अक़्ल आई
लोग मुआसरे के सब कहने लगे जब सौदाई
दास्तान - ए - उलफ़त हम से हमारी ना पूछो
सितम भी हमपर हुआ सजा भी हमीने पाई
क्या सुनाएं कि वाक़ि'आ अपनी बर्बादी का
मंज़र तबाही का देखा के आँखें डबडबा आई
प्यास थी के समन्दर पी जाने को बेताब हमारी
सूरज ने भी रंजिशवस थी खूब आग बरसाई
हम पीछे चलतेरहे वक़्त निकलगया आगे हमसे
ज़िन्दगी की दोपहर ने छीनली हमारी परछाई
देखी हमने जो देखी न गई हमसे अपनी रुस्वाई
तौबा ऐसे जीनेसे के अलग जीनेकी कसम खाई
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر
