*जीने के सब हुनरभूल गए*


गली-कूचे साथी-संगी दिवारो-दर भूल गए

परवाज़ क्या भरी के परिंदे शजर भूल गए!


काफ़िले निकल गये कि गर्दो -ओ-गुबार में

हयाते-मुस्त'आर तिरा हम सफ़र भूल गए!


राह -ए-अनजान पर जब निकल पड़े बशर

सफ़र- ए- हयात की हम रहगुज़र भूल गए!


फ़रेब से जमाने के न रहा था सरोकार कभी

जीस्त के तजुर्बात से जीने के हुनर भूल गए!


डॉ.एन.आर.कस्वाँ "बशर"

२०२३/०९/३०/सरी