सोचो जरा कितनी लम्बी रही होगी उस की रहगुज़र

सदियोंका करके लंबा सफ़र यहाँतक पहुँची है गज़ल




सुख़न की खिदमत में आते-जाते रहे बहोत सुख़नवर 

गज़ल को न मिला हमसफ़र हुआ ना खुदा का फ़ज़ल




यूं तो है वक़्त मुकर्रर हर शय का दुनिया-ए -फ़ानी में

बार-बार लिए अजल ने इम्तिहाँ मग़र जिंदा है गज़ल




मुअद्दस मुकफ़्फ़ा मुसल्सल गैर - मुसल्सल है गज़ल

शेरो-सुख़न की जाँ है कुछ अलग है चुनिंदा है गज़ल 



डॉ.एन.आर.कस्वाँ #बशर