ऐसे वैसे जाने कैसे कैसे दिखाई देते हैं
लोग वैसे नहीं होते जैसे दिखाई देते हैं!
जिनको जानसे ज्यादा चाहने लगते हैं
हम उन्हें जैसा चाहें वैसे दिखाई देते हैं!
सूरत भी महताब नज़र आने लगती है
जब कभी वो जैसे -तैसे दिखाई देते हैं!
सीरत दिखाई देती है उतरने पे नकाब
वो जैसे होते हैं फिर वैसे दिखाई देते हैं!
© dr. n. r. kaswan bashar بشر ?
