ज़िन्दगी इस क़दर बोझिल हो जाती है ढोने केलिए
पत्थरदिल भी मज़बूर हो जाता है रोने केलिए
आंसूं कम पड़ जाते हैं जलती पलकें भिगोने केलिए
हमारी दो आंखें कम पड़ जाती हैं रोने केलिए
उसके रहमो-करम पर इक उम्मीद बाक़ी रह जाती है
जब कुछभी बाक़ी नहीं रहता है खोने केलिए
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

