इक गुल टूट गया है तो क्या
खिलने को कलियाँ और भी हैं!
तिरे कूचे से आगे निकलकर
चलने को गलियां और भी हैं!
घर यहाँ तेराही नहीं शहर में
रहने के लिए मकां और भी हैं!
तिरा इक यही नहीं है शहर
बसने को बस्तियाँ और भी हैं!
माना कि तुम हमें पसन्द हो
मुआसरे अच्छे इन्सां औरभी हैं!
तुम्हारा रौब है इस दुनिया में
इस जहाँसे आगे जहाँ औरभी है!

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر