उसके पीछे उस का एक ज़माना छूट जाता है
वालिद के घर उसका आनाजाना छूट जाता है
अक़्सर उसका वो खिलखिलाकर हंसना तो दूर
पराई होने पर बेटी का मुस्कुराना छूट जाता है
घर- संसार अपना इक नया बसाने के बन्धन में
उसका अपना बचपन का ठिकाना छूट जाता है
बहाने बनाकर अपनी वालिदा को ठगना उसका
अगलेघर जाकर उसका हर बहाना छूट जाता है
"बशर" بشر
